केजीएमयू में तीन संवर्ग कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, खिले चेहरे
By Harshit
On
लखनऊ। केजीएमयू में तीन संवर्ग कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र प्रदान किया गया। गुरुवार को संस्थान के ब्राउन हाल में कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद,कुलसचिव और वित्त अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र वितरण किया गया।जिसमें तीन संवर्ग में अकाउंटटेंट, टेक्निकल लैब, डाइटिशियन पदों के करीब 60 कर्मचारियों को पदोन्नति मिली।
ऐसा होते ही कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान की लहर दौड़ गई। वहीं कर्मचारी परिषद अध्यक्ष विकास सिंह और महामंत्री अनिल कुमार ने कुलपति को धन्यवाद देते हुए कहा कि कर्मचारियों पदोन्नति पत्र स्वयं वितरण किया जाना देश एवम प्रदेश के किसी भी सरकारी संस्थान में नहीं है यह ऐतिहासिक हुआ है। इस नई प्रथा से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। इससे कर्मचारी सम्मानित महसूस कर रहा है।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
23 Apr 2025 12:51:10
फतेहाबाद। भट्टू रोड पर बुधवार सुबह बच्चाें काे लेकर जा रही एक स्कूल वैन में आग लग गई। स्कूल वैन...
टिप्पणियां