युवक ने पत्नी को लात-घूंसों से पीटा,साले के पैर चढ़ाई ट्रैक्टर,मुकदमा दर्ज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊमोहनलालगंज क्षेत्र में घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की। साले पर भी जानलेवा हमला किया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। युवक की सास ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

रायभान खेड़ा गांव निवासी प्रेमा ने बताया उनकी बेटी दीपाली की शादी करीब 4 साल पहले छिबऊ खेड़ा मजरा मऊ निवासी महाबली के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दीपाली ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि 4 अप्रैल को दीपाली ने फोन कर बताया कि उसके पति ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। गला दबाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर वह अपने बेटे के साथ बेटी की ससुराल पहुंचीं। वहां पहुंचते ही महाबली ने उनके बेटे पर लाठी से हमला कर दिया। सीने में दांत से काट लिया, जिससे खून बहने लगा। इस दौरान महाबली का भाई देवसरन ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा।
 
पीड़ित महिला के अनुसार, महाबली उनके बेटे को पीटते हुए ट्रैक्टर की तरफ ले गया, जिससे वह गिर पड़ा और ट्रैक्टर का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। उसका पैर टूट गया। इसके बाद देवसरन ने भी ट्रैक्टर से उतरकर बेटे को लात-घूंसों से पीटा। जिससे उसके शरीर पर कई चोटें आईं। पीड़ित महिला का आरोप है कि हमलावरों ने घटना के बाद उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है। मामले में इंस्पेक्टर मोहनलालगंज का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस