छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द होगा खत्म , आखिरी हफ्ते में यूपी बोर्ड का रिजल्ट होगा घोषित 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक अप्रैल के आखिरी हफ्ते में यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होगा. उन्होंने कहा है कि कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद इस समय टेबुलेशन और प्रोसेसिंग किया जा रहा है. उनके मुताबिक मूल्यांकन के बाद रिजल्ट तैयार करने में लगभग 20 से 25 दिन का समय लगेगा.

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 4 अप्रैल को पूरा हो चुका है. कापियों का मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल तक 15 कार्य दिवसों में पूरा किया गया है. मूल्यांकन के लिए कुल 254 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली , 500 से ज्यादा पौधे लगाए ये खबर भी पढ़े : पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली , 500 से ज्यादा पौधे लगाए

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल लगभग 50 लाख छात्र छात्राओं की करीब पौने तीन करोड़ कापियों का मूल्यांकन किया गया है. एक लाख 53 हजार परीक्षकों कापियों का मूल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में किया गया है. परीक्षकों के लिए भी मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया था.

उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया ये खबर भी पढ़े : उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया

मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई थी.हालांकि पहले मूल्यांकन 18 मार्च से 1 अप्रैल के बीच पूरा होना था. लेकिन बीच में पड़ी ईद और रामनवमी की छुट्टियों के चलते मूल्यांकन 4 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था. मूल्यांकन पूरा होने के बाद रिजल्ट तैयार करने का काम तेज हो गया है.

ग्रामीण जनहित सेवा समिति ने हैण्ड पम्पों के पानी के आर्सेनिक जांच कराने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : ग्रामीण जनहित सेवा समिति ने हैण्ड पम्पों के पानी के आर्सेनिक जांच कराने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हम आपको बता दें कि यूपी की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं और 12 मार्च को समाप्त हुईं. यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में हाईस्कूल के 27 लाख 61 हजार 696 और इंटरमीडिएट के 25 लाख 76 हजार 082 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इस प्रकार यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल मिलाकर 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे.

जिसमें हाईस्कूल में लगभग 26 लाख और इंटरमीडिएट में लगभग 24.5 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में मिलाकर लगभग 2.87 लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पूरे प्रदेश में बनाए गए 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी.

यूपी बोर्ड में 2025 का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को घोषित किया था. कापियों का मूल्यांकन पूरा होने के 23 दिन बाद रिजल्ट घोषित किया था‌. यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक इस बार भी रिजल्ट समय पर घोषित किया जाएगा.

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराया

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराया

रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन

भोपाल: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की इकलौती उम्मीद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन एक बड़े कानूनी विवाद में फंसने...
मध्य प्रदेश 
रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, फिर घटी कीमत

नई दिल्ली। Samsung Galaxy S25 Ultra को सस्ते में खरीदने का मौका है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन...
टेक-मित्र 
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, फिर घटी कीमत

मौसम 10 जून: 23 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 10 जून 2026: देश में मौसम एक बार फिर से अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है। मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 10 जून: 23 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

आज का राशिफल 10 जून 2026 :आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिलने की संभावना 

मेष   दिन अनुकूल रहेगा。 कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक योजनाओं से फायदा होगा。 निवेश के मामले वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 10 जून 2026 :आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिलने की संभावना 

उत्तर प्रदेश

रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी

कौशाम्बी। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने...
उत्तर प्रदेश 
रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी