स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को मारी गोली,बाल-बाल बचे,आरोपी मौके से फरार

अलमारी से टकराकर पेट को छूते हुए निकली

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रहीमाबाद थाना इलाके का मामला

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के जुगराजगंज स्थित एक स्कूल में गुरुवार दोपहर प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह पर फायरिंग हुई। गांव के ही एक युवक ने उन पर गोली चलाई। गोली प्रिंसिपल के पेट को छूते हुए निकल गई।

जानकारी के मुताबिक़ रहीमाबाद इलाके के ग्राम पंचायत तरौना के मजरे जुगराजगंज में प्रभावती देवी शिक्षण संस्थान स्कूल है। गांव के ही अनिल कुमार सिंह इसमें प्रिंसिपल हैं। गुरुवार दोपहर अनिल स्कूल में थे, तभी गांव निवासी विजयपाल अपनी कार से वहां पहुंचा। पुरानी रंजिश के कारण विजयपाल स्कूल में घुस आया और प्रिंसिपल पर फायरिंग कर दी। गोली पास रखी एक अलमारी के लॉकर से टकराई और प्रिंसिपल के पेट को छूते हुए निकल गई। गनीमत रही कि वे गंभीर रूप से घायल होने से बच गए।

डीएम साहब,क्या अब जिलेभर के निजी अस्पतालों की होगी पड़ताल? ये खबर भी पढ़े : डीएम साहब,क्या अब जिलेभर के निजी अस्पतालों की होगी पड़ताल?

घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी विजय पाल मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रिंसिपल को तत्काल मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। 

इंस्पेक्टर अरुण त्रिगुनायक ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद नहीं था। रोज अनिल का आरोपी विजय के साथ उठना-बैठना था। कल रात भी दोनों 5 घंटे एक साथ रहे है। गोली किन कारणों से मारी पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। बहरहाल पुलिस ने अनिल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को...
मध्य प्रदेश 
मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी

झांसी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट एरिया में तेज बरसात के चलते बेतवा नदी का...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी