सदन बैठक में कार्यदायी संस्था का मालिक पहुंचा लेट,मेयर ने लगाई फटकार

सदन में गले में तख्ती टांग कर पहुंचे पार्षद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ बुधवार नगर निगम की सदन बैठक में कार्यदायी संस्था का मालिक देरी से पहुंचा। इससे मेयर का पारा चढ़ गया। मेयर ने कम्पनी मालिक को जमकर फटकार लगाई। इसके साथ ही बुधवार को हुई बैठक हंगामेदार रही। करीब दो घंटे हंगामा चलता रहा। इस बीच भाजपा पार्षद नागेंद्र सिंह ने कहा कि किसी को कुछ नहीं आता, चुनाव चिह्न छाता। इस पर मेयर सुषमा खर्कवाल भड़क गईं।
 
उन्होंने कहा कि कोई मां के पेट से सीख कर नहीं आता है। अगर आपको दिक्कत है तो सदन छोड़कर चले जाएं। बोलने का मौका न मिलने का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षद हरिश्चंद्र लोधी, उमेश सनवाल और प्रमोद सिंह राजन सदन से वॉकआउट कर गए।

दरअसल ,बुधवार सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में सदन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। शहर के सभी विकसित पार्कों में सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव सदन द्वारा पारित किया गया। इससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ पार्कों की सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार होगा। इस निर्णय को शहर के सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर क्षेत्र में सभी ट्रांसफर स्टेशनों के निर्माण कार्य को 30 अप्रैल 2026 तक पूरा करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इससे कचरा निस्तारण की प्रक्रिया और अधिक व्यवस्थित होगी। सदन में मेयर सुषमा खर्कवाल ने सभी टैक्स इंस्पेक्टरों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्राइवेट व्यक्ति के माध्यम से टैक्स वसूली न कराई जाए।
 
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी कर्मचारी बिल वितरण या टैक्स वसूली के लिए घर-घर जाएगा, वह अनिवार्य रूप से अपना पहचान पत्र (आईडी कार्ड) पहनकर जाए। मेयर ने चेतावनी दी कि बिना आईडी कार्ड के यदि कोई व्यक्ति नागरिकों के घर जाता पाया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर के सभी स्कूल भवनों का 15 मई 2026 तक पुनर्मूल्यांकन कराने का प्रस्ताव भी सदन द्वारा पारित किया गया।
 
किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सदन बैठक में देरी से आने पर मेयर ने लायन एनवायर के मालिक रणधीर सिंह को डांट लगाई। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार