हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी राजमिस्त्री की हत्या, महिला गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते गुरुवार को राजमिस्त्री की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि महिला का प्रेमी मौके से भाग निकला। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मूल रूप से जनपद हमीरपुर का रहने वाला कन्हैया उर्फ आशीष शर्मा (52) पेशे से राजमिस्त्री था।

बीते कुछ समय से वहां चकेरी के श्याम नगर इलाके में किराए के मकान में रहता था जबकि उसकी पत्नी आरती बेटे लवकुश के साथ गांव में रहती थी। बीते एक अप्रैल की देर रात किसी ने आशीष की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी थी।

अगले दिन जब बेटे ने पिता को काल किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर उसने मकान मालिक से जानकारी जुटाने का प्रयास किया। तो सामने आया कि किसी ने घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी है।

जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर एलडीए ने लागू किया ऑफर ये खबर भी पढ़े : जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी के अवसर पर एलडीए ने लागू किया ऑफर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुदकमा दर्जकर जब मामले की पड़ताल शुरू की तो उन्हें आरती पर शक हुआ। ऐसे में पुलिस ने उसका फोन सर्विलांस पर लगाते हुए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाली तो उन्हें घटना वाली रात आरती घर के अंदर जाती हुई दिखाई दी। उसके साथ एक अन्य युवक भी था।

पुलिस ने जब हमीरपुर जाकर पता किया तो यह ज्ञात हुआ कि आरती का पड़ोस में रहने वाले सबलू खान उर्फ सफात के साथ प्रेम संबंध है। जिसके बाद पुलिस ने आरती को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की।

जिस पर उसने बताया कि आशीष शराब पीने का लती था और आये दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसी बीच उसके पड़ोस में रहने वाले सबलू से प्रेम संबंध बन गए और उसने उसी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।

आरती की गिरफ्तारी की सूचना लगते ही सबलू मौके से फरार हो गया। जांच में यह भी सामने आया कि आशीष हिस्ट्रीशीटर भी था। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं चार मुकदमें भी दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार