जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न

विभागीय लापरवाही से होने वाले सड़क दुर्घटना का अंजाम भुगतेंगे सम्बंधित अधिकारी-सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जन-जागरूकता अभियान चलायें सभी विभाग- जिलाधिकारी 

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

(तरूणमित्र ) गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति से सम्बन्धित निगरानी परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, एन०एच०ए०आई, एनसीआरटीसी, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा की जाती है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की नवीन संरचना के अनुसार लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को सदस्य सचिव व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) को सदस्य—सह सचिव बनाया गया है जिसमें बताया गया कि समिति द्वारा वर्ष में 12 बैठकें आहूत की जा रही हैं। इस सम्बन्ध में समिति के अध्यक्ष द्वारा लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद गाजियाबाद में सड़क दुर्घटनाओं के आकड़ों की निगरानी से स्पष्ट होता है कि सड़क दुर्घटनाओं, घायलों तथा मृतकों की संख्या में वृद्धि पायी गयी। जो कि चिन्ता का विषय है, उक्त मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इन दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय किये जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी बैठक से पूर्ण समस्त ब्लैक स्पॉटों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही पूर्ण कर अनुपालन आख्या उपलब्ध करायी जाए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि ब्लैक स्पॉट मोहन नगर, आईटीएस, पुराना बस अड्डा, सेठ मुकन्द लाल कट, हापुड़ चुंगी, भौपुरा तिराहा, कोयल एन्कलेव, बंथला फ्लाईओवर टू इण्डेन गैस व राशिद अली गेट टू लोनी इण्टर कॉलेज सभी 09 ब्लैक स्पॉटों पर सम्बंधित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने की कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य में लचीलापन दिखाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय लापरवाही से होने वाले सड़क दुर्घटना का अंजाम सम्बंधित अधिकारी भुगतने को तैयार रहें। इसलिए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त स्थानों को ब्लैक स्पॉट से हटाने की कार्यवाही करें। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग व एनसीआरटीसी द्वारा ब्लैक स्पॉटों वाली जगहों पर उचित कार्यवाही करते हुए एफओबी, साईनिंग, न्यू कटर, बैरीगेट सहित अन्य कार्यवाही की गई। जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी और विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा के सम्बंध में विद्यालयों में निबंध, स्लोगन, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाए और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई जाए साथ ही किये गए आयोजन को मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया जायें ताकि जागरूकता फैलाई जा सके जिससे की सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। बैठक में कुछ अधिकारियों के प्रतिभाग न करने के कारण जिलाधिकारी द्वारा रोष व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गए। उक्त बैठक में सम्बंधित विभागों से मनोज कुमार वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, डीके शर्मा, डॉ.एनके अग्रवाल, ओम प्रकाश यादव, एम के शर्मा, नीरज कुमार, ललित कुमार शर्मा, राघेन्द्रकुमार पाण्डेय, राजेश्वर कुशवाह, एनके वर्मा, अजय कुमार, विकास कुमार सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई...
राष्ट्रीय 
गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार