आईएमए में राज्य स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स व सीएमई का आयोजन

सीएमई का उद्देश्य चिकित्सकों को क्लिनिकल प्रैक्टिस में नवीनतम प्रगति से अवगत कराना

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-04-05 at 5.06.26 PM

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए,द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आईएमए भवन में राज्य स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स एवं चिकित्सा शिक्षा सीएमई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में चिकित्सकों एवं चिकित्सा पेशेवरों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आईएमए उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रख्यात शल्य चिकित्सक डॉ. राजीव गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर आईएमए उत्तर प्रदेश के आगामी सत्र के अध्यक्ष-निर्वाचित डॉ. रविश अग्रवाल तथा आईएमए यूपी स्टेट,जोन-3 के उपाध्यक्ष डॉ. वी.के. त्रिपाठी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार अस्थाना ने कहा कि इस रिफ्रेशर कोर्स एवं सीएमई का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को क्लिनिकल प्रैक्टिस में नवीनतम प्रगति से अवगत कराना तथा विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं में सतत अधिगम को बढ़ावा देना है। वैज्ञानिक सत्रों का संचालन वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. संजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया,जबकि समन्वय की जिम्मेदारी वैज्ञानिक सचिव डॉ.अर्चिका गुप्ता ने निभाई। आईएमए लखनऊ की मानद सचिव डॉ.श्वेता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं संयोजन किया।
किशोरियों एवं महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण, पुरुष बांझपन प्रबंधन, कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटरिंग सिस्टम, अवसाद से जुड़े मिथक, कैंसर जनित दर्द का प्रबंधन, न्यूरोलॉजी एवं लो बैक पेन, बच्चों में पेट दर्द, चिकित्सा शिक्षा की प्रगति, सिर एवं गर्दन के कैंसर का प्रबंधन, सीकेडी की पहचान एवं स्टेजिंग तथा आरआरटी की विधियां, स्पाइन सर्जरी में प्रगति, जॉइंट रिप्लेसमेंट, मिस्ड इंजरीज़, चिकित्सा अभ्यास में सॉफ्ट स्किल्स, पल्मोनरी एवं टीबी अपडेट्स, पल्मोनरी इनसाइट्स, पर्वतारोहण का चिकित्सीय दृष्टिकोण, मधुमेह में ओरल सेमाग्लूटाइड, यूरोलॉजी में रोबोटिक्स, कार्डियक सर्जरी में प्रगति, मधुमेह प्रबंधन, विटामिन-डी सप्लीमेंटेशन, बर्न्स एवं एलोपेसिया, डॉक्टरों और अस्पतालों के लिए समग्र बीमा योजना, बचपन में मायोपिया, डायबिटिक रेटिनोपैथी, सूचित सहमति, प्रसवोत्तर रक्तस्राव प्रबंधन, फैमिली मेडिसिन टीम कॉन्सेप्ट तथा बढ़ती प्रजनन संबंधी समस्याएं जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
सीएमई में समसामयिक एवं महत्वपूर्ण चिकित्सा विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान और विचार-विमर्श आयोजित किए गए। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं में डॉ. निरुपमा पांडेय, डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. अरुण पाण्डेय, डॉ. शाश्वत सक्सेना, डॉ. अभिनव श्रीवास्तव, डॉ. अर्चिका गुप्ता, डॉ. आर.बी. सिंह, डॉ. नीरज टंडन, डॉ. शशांक निगम, डॉ. दीपक दीवान, डॉ. अचल गुप्ता, डॉ. इमरान अख्तर, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. सूर्यकांत, डॉ. नईम अहमद शेख, डॉ. के.पी. चंद्रा, डॉ. राहुल यादव, डॉ. विजयंत सिंह, डॉ. अजय तिवारी, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. विवेक सक्सेना, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. तन्वी पालिवाल, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. अमलांशु रमण, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष शर्मा तथा डॉ. पूजा गुप्ता शामिल रहे।

स्कूल की बदहाली उजागर करने वाले पत्रकार को हाईकोर्ट से राहत, FIR पर लगी रोक ये खबर भी पढ़े : स्कूल की बदहाली उजागर करने वाले पत्रकार को हाईकोर्ट से राहत, FIR पर लगी रोक

 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत