22 परीक्षाओं में 11514 पीडीए आरक्षित सीटों की सुनियोजित लूट का संदेश जनता तक पहुंचायेगी सपा- महेन्द्रनाथ यादव

भाजपा की सरकार में आरक्षित सीटों की लूट आरक्षित वर्गों के अधिकारों का खुला उल्लंघन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि  उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों के बेटे, बेटियों और बहुओं से उनका संविधान प्रदत्त आरक्षण का अधिकार छीनकर आरक्षित सीटों की लूट कर रही है। समाजवादी पार्टी द्वारा  पीडीए आरक्षण घोटाला आडिट अंक 1 से  तथ्यवार विवरण देते हुये महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश के 22 परीक्षाओं में 11514 पीडीए आरक्षित सीटों की सुनियोजित लूट किया गया है।
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ पर जोर देते हुये कहा कि भाजपा की सरकार में संवैधानिक संस्थाओं और बाबा साहब द्वारा दिये गये अधिकारों की नियुक्तियों मंे खुला उल्लंघन हो रहा है। कहा कि सपा अब ‘पीडीए ऑडिट अंक-1’ के माध्यम से नियुक्तियों में लूट  मामलों को जनता के बीच ले जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में विभिन्न सरकारी भर्तियों में आरक्षित वर्गों के अधिकारों का खुला हनन किया गया है और आरक्षण नियमों की अनदेखी कर नियुक्तियां की गई हैं। उन्होने ‘पीडीए ऑडिट अंक-1’ का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2019 की 69 हजार शिक्षक भर्ती में 7,933 पदों पर अनियमितता हुई। इसके अलावा वन एवं वन्यजीव रक्षक भर्ती में 88 पद, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की भर्ती में पांच पद तथा ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 223 पदों पर आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया। इसी प्रकार से लेखपाल भर्ती, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती, लेखपाल भर्ती, आशु लिपिक भर्ती, नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती, पशु चिकित्सक भर्ती,, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती सहित अनेक नियुक्तियों में आरक्षण नियमों का पालन न करके पीडीए से उनका अधिकार छीना गया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने  आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों को प्रभावित किया है। कहा कि पार्टी इस पुस्तक को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाएगी, ताकि लोगों को भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और आरक्षण से जुड़े मुद्दों की जानकारी मिल सके। कहा कि समाजवादी पार्टी हर उस मुद्दे के खिलाफ है जो संविधान की भावना और देश की एकता-अखंडता के विपरीत हो। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखती है तथा सरकार की नीतियों और कथित विफलताओं को लगातार जनता के बीच ले जाने का काम करती रही है।
प्रेस वार्ता के दौरान विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविंद्र  चौधरी ‘अतुल’ दयाशंकर मिश्र, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर सहित समाजवादी पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

बिरसा मुंडा की गाथा राष्ट्रभक्ति देश की हर पीढ़ी में भावना जगाती: मोदी

नई दिल्ली। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...
राष्ट्रीय 
बिरसा मुंडा की गाथा राष्ट्रभक्ति देश की हर पीढ़ी में भावना जगाती: मोदी

खलीलाबाद पुलिस द्वारा 1.3 किलोग्राम अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के
उत्तर प्रदेश 
खलीलाबाद पुलिस द्वारा 1.3 किलोग्राम अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दहेज मृत्यु कारित करने के मामलें में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्व दवन सिंह* के विदित...
उत्तर प्रदेश 
दहेज मृत्यु कारित करने के मामलें में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया

संत कबीर नगर ।  उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर...
उत्तर प्रदेश 
उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया

काशी में स्थापित होगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, श्रृदालु के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के शासन की अनुमति के बाद वाराणसी में भेलूपुर क्षेत्र स्थित जलकल विभाग के बीस एकड़ भूमि...
धर्म-आध्यात्म  उत्तर प्रदेश 