ठेके का ताला तोड़ कर छह पेटी शराब और नकदी पार
मलिहाबाद, लखनऊ। बीती रात चोरों ने मलिहाबाद थाना अंतर्गत ढेडेमऊ में शराब ठेके का ताला तोड़ कर छह पेटी शराब और नकदी की पार कर दी। दुकान में हुई चोरी की सूचना मिलते ही ठेका संचालक ने मलिहाबाद कोतवाली में लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने एक शातिर के साथ बाल अपचारी को चोरी की शराब पेटी के साथ पकड़ा लिया है। जिसके बाद पुलिस ने शातिर को जेल भेजते हुए बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू के अनुसार, काकोरी के बुधडिया गांव निवासी ठेका संचालक सर्वेश कुमार ने दुकान में हुई चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। लिखित शिकायत ने ठेका संचालक ने बताया कि शनिवार रात चोरों ने ढेढ़ेमऊ ग्राम में देसी शराब के ठेके का ताला तोड़ शराब के छह पेटी शराब और नकदी की पार कर दी थी। जिसके बाद ठेका संचालक ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि चोरी की तलाश में पुलिस चेकिंग करने लगी। इसकी बीच पुलिस को जानकारी हुई कि ढेढेमऊ पुलिया के पास दो संदिग्ध खड़े है,जो शराब के पाऊच कम दाम में बेच रहे है जिसके बाद पुलिस ने दोनों को घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दोनों हड़बड़ा गए। आरोपितों के पास से पुलिस ने चोरी के तीन शराब पेटी बरामद की है।
इंस्पेक्टर ने बताया शातिर की पहचान ढेढेमऊ गांव निवासी शिवम् रावत के रूप में हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है। जिसके बाद पुलिस के शिवम् रावत न्यायिक हिरासत में जेल भेजते हुए बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
