सोनभद्र में संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूकता अभियान की गोष्ठी आयोजित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में संचारी अभियान संबंधित जागरूकता गोष्ठी का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी, ने संचारी अभियान के बारे में बताया कि इस अभियान में कुल 11 विभाग मिलकर विभिन्न संचारी बीमारियों जैसे- मलेरिया, डेंगू, टी०बी० इत्यादि० की रोकथाम का प्रयास करने के साथ ही जनमानस में इन बीमारियों के सापेक्ष जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र ने बताया कि अभियान में जनपद की समस्त आशायें एवं आंगनबाड़ी मिलकर घर-घर जायेंगी एवं नागरिकों को विभिन्न संचारी बीमारियो के लक्षण, उपचार एवं रोकथाम संबंधित उपाय बतायेंगी। 
  
 गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी अलग-अलग तय कर दी गयी है जिसके अंतर्गत पंचायत राज विभाग के द्वारा एंटीलार्वल छिड़काव, फॉगिंग, ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों एवं तालाब की सफाई, झाड़ियों की कटाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था इत्यादि करना है। नगर विकास विभाग के द्वारा उपरोक्त समस्त दायित्व का निर्वहन नगरीय क्षेत्र में करना है। शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालयों में छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे शौच के पश्चात एवं भोजन के पूर्व हाथ धोना, साफ-सफाई, एवं गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने एवं धूप से बचने इत्यादि का प्रशिक्षण कराया जायेगा। कृषि विभाग के द्वारा ग्रामीणों के मध्य चूहा, छछूंदर इत्यादि रेप्टाइल्स से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाई जायेगी। पशुपालन विभाग के द्वारा पशुओं को घर से दूर बांधने एवं पशु जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताये जायेंगे।
   मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि यह अभियान पूरे अप्रैल माह तक चलेगा। माह अप्रैल में गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए समस्त विभाग विशेषकर पंचायत राज विभाग, शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग के द्वारा पंचायत भवन, चैराहों, स्कूलों, कार्यालयों एवं चिकित्सालयों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। अन्त में डा. प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा समस्त अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में आर०के० सिंह, अनिल दूबे, कुमार शुभम, देवाशीष पाण्डेय, मधु, कुमारी जूही सिंह, सभाजीत प्रसाद इत्यादि समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस