माउंट एवरेस्ट पर साइकिल से पहुंची सहजनवा की बेटी
14 दिनों तक 10 से 12 घंटे साइकिल चलाकर रचा कीर्तिमान,,पिपरौली के ग्राम पंचायत बनौड़ा की दिव्या सिंह पेशे से हैं शिक्षिका
सहजनवा से सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट।पिपरौली ब्लाक के ग्राम पंचायत बनौड़ा की निवासी दिव्या सिंह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 14 दिनों तक 10 से 12 घंटे साइकिल चलाकर विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंच×कर तिरंगा फहराया। दिव्या का दावा है कि वह साइकिल से एवरेस्ट पर पहुंचने वाली देश की पहली और विश्व की दूसरी महिला हैं।
किसान संतराज सिंह और शिक्षिका उर्मिला सिंह की तीन पुत्रियों में दिव्या सिंह सबसे बड़ी हैं। 28 वर्षीय दिव्या एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं और उन्हें साइकिलिंग का विशेष शौक है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट (17,560) फीट) पर पहुंचने का संकल्प लिया और कोच उमा सिंह की देखरेख में तैयारी शुरू की। 16 मार्च को नेपाल की राजधानी काठमांडू से दिव्या ने साइकिल यात्रा आरंभ की। उन्होंने हर दिन लगभग 10 से 12 घंटे बर्फीले रास्तों पर और कम आक्सीजन में यात्रा की। अंततः 24 मार्च को वह माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंच गईं। यात्रा पूरी करने के बाद दिव्या सिंह गोरखपुर लौटने की योजना बना रही हैं। इससे पहले, 11 मार्च को विकास भवन पर अधिकारियों ने दिव्या सिंह को फ्लैग आफ किया था, जिसके बाद वह काठमांडू पहुंचीं और साइकिल से एवरेस्ट के लिए निकलीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
