प्री एवं प्राइमरी स्कूल के बच्चों का रिवॉर्ड एंड रिकगनेशन सेलिब्रेशन: एक उत्साहजनक आयोजन
प्रतापगढ़। शनिवार को प्री प्राइमरी के स्टूडेंट्स की ग्रैजुएशन सेरेमनी और प्राइमरी के स्टूडेंट्स की रिवार्ड एन्ड रिकगनिशन सेरेमनी अध्यापकों और अभिभावकों के साथ सम्पन्न हुई। प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी विंग के बच्चों के लिए रिवॉर्ड एंड रिकॉगनेशन सेलिब्रेशन एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें उन्हें उनकी छोटी-छोटी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है। यह आयोजन न केवल बच्चों को प्रेरित करता है, बल्कि उन्हें अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी मदद करता है। बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार और सम्मान पत्र दिए गए। रंगीन और मनोरंजक गतिविधियों जैसे कि नृत्य, गीत तथा नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउन्डर चेयरपर्सन डाॅ शाहिदा ने सरस्वती माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया ज्योति सोनी ने या कुन्दन तुषार हार ध्वजा.. गाकर सरस्वती वन्दना की। अपर के जी की स्रीजिता
कुण्डु ने *मेरे ढोलना* गीत पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। आकृति शर्मा कक्षा 5 और नीति मिश्रा कक्षा 4 ने *राधा कैसे ने जले* गीत पर डूवेट नृत्य प्रस्तुत किया। मध्यांतिका कक्षा 5 ने गिरि नन्दिनी गीत पर ऐसी प्रस्तुति दी कि सभी लोग भाव विह्वल हो गये।
नायरा कक्षा 4 के सोलो डांस *बड़ी मुश्किल है* पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। पीजी, एल के जी और यू के जी के छात्र छात्राओं ने *स्वैग से करेंगे सबका स्वागत, हवा हवाई और आप यहां आए किसलिए* पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। परीक्षाफल के साथ साथ अर्नव त्रिपाठी कक्षा 5 को राइजिंग स्टार अवार्ड, शौर्य चौधरी कक्षा 5 को स्टुडेंट आफ़ द ईयर अवार्ड, स्रीजिता कुन्डु,
यूकेजी की छात्रा को बेस्ट डान्सर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभी अभिभावकों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय था।प्रधानाचार्य बी के सोनी और श्रीमती एफ़ ज़ीनत मैनेजर एच आर ने सभी बच्चों को उनकी सफ़लता पर बधाई दी।
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।