बाबा साहब के 135वें जन्मदिवस को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

गाजियाबाद से लखनऊ तक उमड़ा जनसैलाब

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी के आह्वान पर हजारों कार्यकर्ता उत्साह के साथ लखनऊ रवाना बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर गाजियाबाद जनपद से लेकर लखनऊ तक एक अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। अवसर था भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं नारी मुक्ति के प्रतीक डॉ भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मदिवस को ऐतिहासिक रूप से मनाने का। 

जिलाध्यक्ष मनोज जाटव नेतृत्व के मार्गदर्शन में मजबूत संगठनात्मक भागीदारी

यूपी में डॉक्टर अब 70 साल तक करेंगे सेवा ये खबर भी पढ़े : यूपी में डॉक्टर अब 70 साल तक करेंगे सेवा

गाजियाबाद जिला कमेटी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष मनोज जाटव के निर्देशन में कार्यकर्ताओं में विशेष जोश नजर आया। जिला उपाध्यक्ष असलम मंसूरी, जिला खजांची सीए प्रदीप शर्मा, जिला सचिव एडवोकेट राज बहादुर सहित तमाम पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विभिन्न विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी
विधानसभा लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और मोदीनगर सहित सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। लोनी से श्री देवेंद्र प्रधान, प्रदीप मौर्या, धर्मपाल प्रधान, अजीत जाटव और एडवोकेट जितेंद्र जैसे पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठित किया।

मुरादनगर से ओमवीर गौतम, सोनू प्रधान और नवीन गौतम, जबकि साहिबाबाद से गुलाब सिंह गौतम, देवेंद्र वर्मा, सुरेश सेन, शंकर लाल कश्यप, मुकेश गौतम और अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। गाजियाबाद विधानसभा से दयाराम सेन, रमेश रमन, लख्मीचंद सूर्य सहित कई नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मोदीनगर क्षेत्र से कपिल गौतम, सुलेख चंद, डॉ केपी सिंह, अनिल गौतम, सत्येंद्र प्रधान और मोहन प्रधान सहित कई कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को मजबूती दी।

बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों से लखनऊ की ओर कूच

पांचों विधानसभाओं से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष मनोज जाटव के नेतृत्व में बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों के माध्यम से लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश, एकता और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला।

ऐतिहासिक आयोजन की ओर बढ़ता कदम
कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार बाबा साहब का जन्मदिवस न केवल श्रद्धा के साथ बल्कि ऐतिहासिक स्तर पर मनाया जाएगा। पूरे प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और ऊर्जा का माहौल है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस