रफी अहमद किदवई को कांग्रेसजनों ने किया याद
लखनऊ। स्वतंत्रता सेनानी रफी अहमद किदवई जयंती पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। अपने सम्बोधन में अजय राय ने कहा कि रफी अहमद किदवई ने वर्ष 1920 में खिलाफत आंदोलन में हिस्सा लिया इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आहावन पर असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया।
राय ने कहा कि रफी अहमद किदवई ने वर्ष 1946 में ग्रहमंत्री के रूप उत्तर प्रदेश सरकार (अंतरिम सरकार) में कार्य किया। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू सरकार में खाद्य एवं कृषि मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उनके समय में खाद्यान्न की बहुत किल्लत थी और उसके लिए उन्हें अच्छा कार्य किया। रफी अहमद किदवई ने कैंसर देखभाल के लिए बैंगलोर में किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी।
इस मौके पर मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री डा. सीपी राय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, सेवादल कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष सुशील तिवारी सोनू, डॉ. रिचा शर्मा, डॉ. आशीष दीक्षित, मेहताब जायसी, पं. अनोखे लाल तिवारी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
टिप्पणियां