प्रधान पति की गोली मारकर की हत्या
मीरजापुर । मीरजापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ़ मोहल्ले के सद्भावना नगर में छानबे क्षेत्र के देवरी गांव के प्रधानपति व पूर्व प्रधान राजीव कुमार सिंह की शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे बाइक सवार ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजीव कुमार सिंह को सद्भावना नगर में उस समय निशाना बनाया गया, जब वह अपने किसी निजी कार्य से वहां पहुंचे थे। बताया गया कि इसी दौरान हमलावर बाइक सवार राजेंद्र सोनकर जो देवरी का ही रहने वाला है पहुंचा और नजदीक जाकर गोली मार दी।
गोली लगते ही पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग तुरंत उन्हें मेडिकल कालेज के अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। पुलिस के प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
