पीलीभीत: युवक को खंभे से बांधकर पीटा, घटना का वीडियो वायरल, युवक लापता
पीलीभीत। जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। युवक को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। घटना के बाद से युवक लापता बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, गांव पौटा कला निवासी आरिफ (22 वर्ष) 24 मार्च की शाम घर से दौड़ लगाने के लिए निकला था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद करीब 10 से 12 लोगों ने मिलकर उसे एक खंभे से रस्सी के सहारे बांध दिया और लात-घूसों व डंडों से मारपीट की।
परिजनों का आरोप है कि पिटाई के बाद आरोपी युवक को जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। युवक के लापता होने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
पीड़ित के पिता शफीक शाह ने बरखेड़ा थाने में नामजद तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को घटना का वीडियो भी उपलब्ध कराया है और अपने बेटे की जल्द बरामदगी की मांग की है।फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
