विश्व होम्योपैथी दिवस पर “नि:शुल्क होम्योपैथिक परामर्श, निदान एवं दवा वितरण शिविर” का आयोजन

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

लखनऊ| विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं राणा होम्यो क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में मस्जिद लेन मैदान, लालकुआं, लखनऊ में “नि:शुल्क होम्योपैथिक परामर्श, निदान एवं दवा वितरण शिविर” का आयोजन किया गया | शिविर में परामर्शदाता चिकित्सक डॉ. संजय कुमार राणा एवं उनकी टीम द्वारा महिला मरीजों में PCOD, PCOS, गर्भाशय में फाइब्रॉइड, अनियमित मासिक धर्म, अंडाशय में सिस्ट, स्तन में ट्यूमर एवं सिस्ट जैसी समस्याओं तथा अन्य मरीजों की रक्तचाप, शुगर, थायरॉइड, कोलेस्ट्रॉल, अस्थमा, फेफड़ों के रोग, गुर्दे से संबंधित रोग, फैटी लिवर, पीलिया, गुर्दे की पथरी, पेट में गैस, पेट फूलना, कब्ज, दस्त, चिकन पॉक्स, खसरा आदि की नि:शुल्क जांच कर उन्हें परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं । शिविर मे लगभग 120 लाभार्थियो ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया |

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि बृजेश पाठक  उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, सुशील कुमार तिवारी ‘पम्मी’, माननीय पार्षद, लालकुआ वार्ड, श्री राजीव बाजपेई, माननीय पार्षद, तिलक नगर कुंडरी रकाबगंज वार्ड, डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल, प्रबंध न्यासी, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री पंकज अवस्थी, सदस्य, आंतरिक सलाहकार समिति,हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट तथा डॉ. संजय कुमार राणा, परामर्शदाता चिकित्सक ने दीप प्रज्वलन तथा होम्योपैथी के जनक डॉ क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैमुअल हैनीमेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया |

 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें ये खबर भी पढ़े :  एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने सभी को विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 की बधाई देते हुए कहा कि, “हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं राणा होम्यो क्लीनिक को ‘निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श, निदान एवं दवा वितरण शिविर’ के सफल एवं सराहनीय आयोजन हेतु मैं हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।

आज के इस तीव्र गति से बदलते परिवेश में, जहाँ एक ओर आधुनिक जीवनशैली, बढ़ता प्रदूषण और मानसिक तनाव हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं, वहीं होम्योपैथी एक सुरक्षित, प्रभावी एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के रूप में एक सशक्त विकल्प बनकर उभर रही है। आज जटिल से जटिल रोगों के उपचार में भी होम्योपैथिक चिकित्सा की उपयोगिता सिद्ध हो रही है। यहाँ तक कि छोटे बच्चों के दाँत निकलने जैसी संवेदनशील अवस्थाओं में भी यह पद्धति पूर्णतः सुरक्षित एवं लाभकारी सिद्ध होती है। यही कारण है कि यह चिकित्सा प्रणाली बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्गों के लिए समान रूप से विश्वसनीय मानी जाती है।

 

मैं ‘हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट’ को इसके स्थापना काल से जानता हूँ। इस संस्था के साथ जुड़े रहने का मेरा अनुभव अत्यंत सकारात्मक एवं प्रेरणादायी रहा है। ट्रस्ट निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में समर्पण, संवेदनशीलता एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य कर रहा है, जो वास्तव में समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

आज के इस गरिमामयी अवसर पर मैं ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल, आंतरिक सलाहकार समिति के सम्मानित सदस्य श्री पंकज अवस्थी, लाल कुआं वार्ड के पार्षद श्री सुशील कुमार तिवारी, तिलक नगर कुंडरी रकाबगंज वार्ड के पार्षद  राजीव बाजपेई तथा शिविर के अनुभवी एवं समर्पित चिकित्सक डॉ. संजय कुमार राणा को साधुवाद एवं हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ, जिनके संयुक्त प्रयासों से यह जनकल्याणकारी आयोजन संभव हो सका है।

मैं विश्वास दिलाता हूँ कि भविष्य में भी ‘हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट’ द्वारा आयोजित प्रत्येक जनसेवी एवं लोकहितकारी कार्यक्रम में मेरा पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता सदैव बनी रहेगी।“

हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल नेप्रतीक चिन्ह (परम पूज्य बाबा बागेश्वर धाम का चित्र) से मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कहा, “आज ट्रस्ट द्वारा  इस छोटे से मोहल्ले मे आयोजित नि:शुल्क होम्योपैथिक परामर्श, निदान एवं दवा वितरण शिविर मे बृजेश पाठक  ने उपस्थित होकर इसे राष्ट्रीय स्तर का बना दिया है जिसके लिए मैं उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ | आप सभी के सहयोग से हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट निरंतर ऐसे जनसेवी कार्य करता रहेगा |”

शिविर मे रमा जायसवाल,पूर्व पार्षद,श्री अखिलेश मिश्र,मुकलेश पांडे, फखरे आलम (एडवोकेट),  विद्यानंद अवस्थी, मो आमीन, परामर्शदाता चिकित्सक डॉ. संजय कुमार राणा की टीम से श्री राहुल राणा,सविता चौधरी,कविता (नर्स) तथा ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार