लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार के नाम से फर्जी यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम आइडी बनाकर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सहारनपुर के अमित कुमार के रूप में हुई है।
आरोपी ने डीजीपी के नाम से फर्जी यूजर हैंडल बनाकर जयपुर में हुए हादसे में घायल लोगों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की थी। इसके लिए लोगों को क्यूआर कोड भी भेजा था। मामला सामने आने के बाद दारोगा गुलाम हुसैन ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।