हाइटेंशन लाइन के चपेट में आकर नाबालिग युवक की मौत, परिजनों के साथ ग्रामीणों ने लगाया जाम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कोन थाना क्षेत्र में बकरी चरा रहा एक नाबालिग युवक खेत में मंगलवार को मात्र साढ़े चार फीट ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि कोन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पड़रक्ष निवासी रमाशंकर का पुत्र संदीप कुमार (17) मंगलवार को दोपहर में खेत में बकरी चरा रहा था। संदीप लगभग 03 बजे वह एकाएक खेत के ऊपर से निकल रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन समेत ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और शव को पिपरहवा चौराहे पर ले जाकर सड़क जाम कर दी। ग्रामीण मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने और उचित कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे।

मीरजापुर: कार्यभार संभालने से पहले मां विंध्यवासिनी की शरण में पहुंचीं डीआईजी पूनम ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर: कार्यभार संभालने से पहले मां विंध्यवासिनी की शरण में पहुंचीं डीआईजी पूनम

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त साढ़े चार फीट की ऊंचाई पर झूलता हाईटेंशन तार को ऊपर कराने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी को कहा गया था तब भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद हैं। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

दिलकुशा फाटक पर हुआ नुक्कड़ नाटक ये खबर भी पढ़े : दिलकुशा फाटक पर हुआ नुक्कड़ नाटक

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संघीय दुग्ध उत्पादक कंपनी के गठन पर बैठक सम्पन्न, उत्पादन बढ़ाने पर हुई चर्चा

लखनऊ। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन ने उत्तर प्रदेश में एक संघीय दुग्ध उत्पादक कंपनी के गठन के संबंध में बैठक का...
उत्तर प्रदेश 

अदम्य साहस और निर्णय की क्षमता का शाखा पर किया प्रदर्शन 

11 जून को पथ संचलन और 13 जून को होगा विशाल समापन प्रदर्शन

बीजेपी नेता एवं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भंडारों में श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

लखनऊ। छठवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. नीरज सिंह एवं भाजपा लखनऊ महानगर...

शराब की दुकान में घुसकर सेल्समैन से मारपीट, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई शुुरू

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में दबंगों ने शराब की दुकान पर मौजूद सेल्समैन से मारपीट की। दुकान बंद होने के...

परीक्षा देने जा रही युवतियों से छेड़छाड़, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी हसीब को...