चक मार्ग पर जबरिया किये जा रहे मकान निर्माण रोकने की मांग,डीएम को सौंपा ज्ञापन
बस्ती - सोनहा थाना क्षेत्र के कोरियाडीह निवासिनी रेशमा पत्नी वासुदेव ने शनिवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को पत्र देकर चक मार्ग पर जबरिया किये जा रहे स्थायी निर्माण को रोके जाने की मांग किया।जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र में कहा गया है कि गाटा संख्या 74 चक मार्ग में हृदयराम पुत्र राम चरन द्वारा स्थाई मकान का निर्माण कराया जा रहा है। इससे सार्वजनिक रास्ता बंद हो जायेगा और आवागमन में असुविधा होगी। मांग किया कि पैमाइश और जांच कराकर स्थाई मकान का निर्माण रोका जाय। हृदयराम से चक मार्ग पर स्थायी मकान निर्माण कराने से रोका गया तो वह धमकियां देने लगा। मांग किया कि इस निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोकवाया जाय।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
