सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का जनपद भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 27 फरवरी 2025 को
On
संत कबीर नगर 26 फरवरी 2025 सूचना विभाग)।* प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु उ0प्र0 राज्य महिला आयेाग द्वारा चलाये जा रहें महिला जन सुनवाई/निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में इस माह दिनांक 27 फरवरी 2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी की अध्यक्षता में महिला उत्पीडन के घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई का आयोजन खलीलाबाद तहसील सभागार में किया जाएगा।
जनसुनवाई के उपरान्त राज्य महिला आयोग की सदस्या द्वारा महिला बन्दी गृह, बालिका/महिला गृह व आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया जाना है। जन सुनवाई कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न से सम्बंधित घटनाओं की विस्तृत आख्या एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या नंदिनी द्वारा की जाएगी।
Tags: संत कबीर नगर
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
12 Jul 2025 18:11:30
हर सनातनी एकजूट हो कर, राष्ट्र निर्माण में लगे - नीरज डोनेरिया
टिप्पणियां