जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - सांसद रामप्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुयी। उक्त बैठक में सांसद ने भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों के अन्तर्गत महात्मा गॉधी रोजगार गारण्टी योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, जलजीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान कार्ड, बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निःशुल्क डेªस सहित विभिन्न योजनाओं पर गहन समीक्षा की गयी। उन्होने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने जनपद स्तरीय अधिकारियों से कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण, लाभपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अवश्य मिलें, जिससे जनपद का चौमुखी विकास हो सकें।  
बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा विद्युत, स्वास्थ्य विभाग, जलजीवन मिशन, ट्रांसफार्मर, चिकित्सको व दवाओं की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, जर्जर तार समस्या से अवगत कराया। विधायक हर्रैया अजय सिंह ने बताया कि छावनी, परसरामपुर में जो विद्युत कनेक्शन हुए है, वह ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक है, जिससे लो बोल्टेज की समस्या उत्पन्न होती है। विधायक महादेवा दूधराम ने बताया कि कलवारी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति मात्र 02 घण्टे ही की जा रही है, जिससे वहॉ के आमजन मानस को समस्या हो रही है। विधायक कप्तानगंज कविन्द्र चौधरी ने कहा कि कप्तानगंज स्थित किसी भी सरकारी अस्पताल में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध नही है, इसके लिए वहॉ पर एमआरआई मशीन स्थापित करने के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया जाय। बैठक में यह भी बताया गया कि जलजीवन मिशन के अन्तर्गत खोदे गये गड्ढों की भरायी व समतलीकरण नही कराया गया है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा समस्या से निजात दिलाये जाने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।  
सांसद ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि हम सभी का उद्देश्य आम जनमानस को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है, इसलिए हम सभी भेदभाव रहित होकर एकीकृत समन्वय बनाते हुए योजनाओं का लाभ उचित पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचायें। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि द्वारा आज की बैठक में जो सुझाव दिये गये है सभी का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा अगली बैठक में बेहतर परिणाम दिखे। उन्होने सभी का आभार व्यक्त किया।
बैठक का संचालन परियोजना निदेशक राजेश कुमार ने किया। इसमें ब्लाक प्रमुख, नगरपालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार