यूनिफार्म के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार देर शाम एक कापी, किताब, ड्रेस आदि के गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रूपए के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला देव नगर में रियाजउद्दीन का लिटिल इंटरनेशनल स्कूल के सामने कापी, किताब, ड्रेस आदि स्कूली सामान का गोदाम है। मंगलवार की देर शाम अचानक गोदाम में किसी तरह से आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की जोरदार लपटें उठना शुरू हो गई। गोदाम से अचानक भीषण आग की लपटें उठती देख आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। जानकारी होते ही क्षेत्रीय पार्षद सुनील मिश्रा, भाजपा विधायक मनीष असीजा व अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान होने का आंकलन लगाया जा रहा है। विधायक मनीष असीजा का कहना है जानकारी मिली कि संभवतः शॉट सर्किट से आग लगी है। आग से काफी नुकसान हुआ है। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि संभवतः शॉट सर्किट से आग लगी है। मामले की जांच की जा रही है।

 

बुखार मरीजों के लिए फीवर ओपीडी शुरू ये खबर भी पढ़े : बुखार मरीजों के लिए फीवर ओपीडी शुरू

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत