माही यादव "मनीष" को मिला विशिष्ट युवा समाजसेवी सम्मान 2024
बस्ती - युवा चेतना समिति गोरखपुर द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित 24 स्वर्ण पदक सम्मान समारोह में बस्ती के लाल को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल राज्यसभा सांसद और गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने सम्मान किया ।माही यादव अपने गांव में निशुल्क लाइब्रेरी चलाते हैं।इसके अलावा अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर हेल्पिंग हैंड्स नाम का एक ग्रुप बनाया है।जिसके माध्यम से आसपास के ऐसे बच्चे जो गरीब परिवार से हैं और पढ़ना चाहते हैं उन बच्चों को इंटर तक की पढ़ाई का खर्चा उपलब्ध कराते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
