लखनऊ एसटीएफ ने गौकश को एनकाउंटर में पकड़ा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। रामपुर में बलरामपुर से फरार 50 हज़ार रुपए का इनामी गौकश बदमाश जुबैर पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ एसटीएफ, बरेली फील्ड यूनिट और रामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया।

एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक जुबैर पर थाना तुलसीपुर जिला बलरामपुर में गोवध निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ और थाना शहजादनगर पुलिस की टीम ने थाना शहजादनगर क्षेत्र में घूम रहे जुबैर को पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार किया। जुबैर ने पुलिस टीम को देख कर भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। 

सपा की सरकार बनने पर होगा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान- प्रदीप जायसवाल ये खबर भी पढ़े : सपा की सरकार बनने पर होगा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान- प्रदीप जायसवाल

गिरफ्तारी के दौरान बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायल जुबैर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना शहजादनगर में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी जुबैर को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस कप्तान विद्या सागर मिश्र ने बताया कि जुबैर एक शातिर गौकश अपराधी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत