Kushinagar : जनपद पुलिस ने वर्षांत दो दिनों में की 124 अभियुक्तों को गिरफ्तार
पडरौना,कुशीनगर (तरुण मित्र)। जनपद में वारंटियों और वांछितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान में जनपद की पुलिस ने नए वर्ष शुरु होने को एक दिन पुर्व सबसे अधिक गिरफ्तारी की। आज 24 घंटे के भीतर सर्वाधिक वारंटी और वांछित 124 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की हैं। एसपी धवल जायसवाल ने शनिवार की देर शाम बताया कि जनपद में 30 दिसंबर से 31 दिसंबर को सुबह से लेकर चार बजे तक चले इस अभियान में कुल 81 वारंटी एवं 43 वांछित गिरफ्तार किए गए थे। इस तरह मिलाकर कुल 124 वारंटी और वांछित गिरफ्तार किए गए। एसपी ने बताया कि पडरौना कोतवाली में सबसे अधिक वारंटी व वांछित सहित अन्य लोगो की गिरफ्तारी हुई।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
टिप्पणियां