थाना कोतवाली खलीलाबाद पर  प्राप्त लूट की सूचना  निकली झूठी

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  अमित कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद  पंकज कुमार पाण्डेय की गठित टीम द्वारा आज अभियुक्तगण नाम पता 01. शिवम चौधरी पुत्र राजदेव चौधरी 02. जय हिन्द पुत्र बसन्त निवासीगण पिपराकला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को डीघा बाइपास से गिरफ्तार किया गया ।
 10.12.2025 को वादी  साधु शरन मौर्या पुत्र  रामपियारे निवासी बेलवनिया वार्ड नं0 05 खलीलाबाद थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनांक 09.12.2025 को बेलवनिया जाते समय मंझरिया पशु बाजर के पास पहुंचने पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी को मारे पीटे व 20,000 रुपया छीन लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था,  जांच के क्रम में लूट की घटना झूठी पायी गयी  
*पूछताछ विवरणः-* गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि वादी की सहजनवा में कास्मेटिक/आर्टिफीसियल की दुकान पर एक लड़की काम करती है जिसपर वादी द्वारा लड़की के द्वारा फोन पर बात करने से रोका टोका जाता था जो अभियुक्त शिवम को नागवार गुजरा, इसी बात को लेकर अभियुक्त शिवम चौधरी अपने दोस्तो के साथ मिलकर दिनांक 09.12.2025 को दुकान से आते वक्त मंझरिया पशु बाजार के पास गाली गलौज करते हुए मार पीट किया गया था ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

रोज दलिया खाने से क्या होता है?

दलिया  : दलिया को गेहूं और कई अनाजों के टुकड़ों से मिलाकर बनाया जाता है। इसे भारतीय घरों में नाश्ते...
खाना पकाना 
रोज दलिया खाने से क्या होता है?

वैभव सूर्यवंशी वनडे में हो गए बुरी तरह फेल

वैभव सूर्यवंशी : वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में तो गजब बल्लेबाजी की और जमकर रन बनाए। अभी कुछ ही...
खेल 
वैभव सूर्यवंशी वनडे में हो गए बुरी तरह फेल

होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराया

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराया

रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन

भोपाल: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की इकलौती उम्मीद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन एक बड़े कानूनी विवाद में फंसने...
मध्य प्रदेश 
रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, फिर घटी कीमत

नई दिल्ली। Samsung Galaxy S25 Ultra को सस्ते में खरीदने का मौका है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन...
टेक-मित्र 
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, फिर घटी कीमत

उत्तर प्रदेश

रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी

कौशाम्बी। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने...
उत्तर प्रदेश 
रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी