प्रेम विवाह के मामले में युवतियों के वीडियो वायरल, परिजनों से जान को बताया खतरा
उरई। उत्तर प्रदेश के उरई जिले में प्रेम विवाह के दो मामले सामने आए हैं। दो युवतियों ने अलग-अलग प्रेमी प्रसंग में शादी रचाई और अब सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवतियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पिता व भाई सेे जान का खतरा बताते हुए धमकी दिए जाने के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, पहला मामला भिटारा क्षेत्र की निवासी नीलम परिहार का है, जबकि दूसरा मामला बंगरा क्षेत्र की रागिनी से जुड़ा हुआ है। दोनों युवतियों ने अपने-अपने प्रेमियों के साथ विवाह किया और इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वायरल वीडियो में नीलम परिहार और रागिनी दोनों ही कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। दोनों का आरोप है कि उनके पिता और भाई इस विवाह से नाराज हैं और उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं।
युवतियों का कहना है कि उनके परिजन उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। वीडियो में दोनों युवतियां अपने प्रेमी के परिजनों की सुरक्षा की भी गुहार लगा रही हैं।
ये खबर भी पढ़े : एससी-एसटी एक्ट के संभावित दुरुपयोग को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में हाे जांच : हाईकोर्टउनका कहना है कि अगर उनके साथ या उनके प्रेमी के परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उनके पिता और भाई की होगी। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
दोनों युवतियों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में नीलम परिहार अपने प्रेमी के साथ बैठी हुई हैं और अपनी बात रख रही हैं।
वहीं दूसरे वीडियो में रागिनी भी अपने पति के साथ नजर आ रही हैं और सुरक्षा की गुहार लगा रही हैं। दोनों ही वीडियो में युवतियां परिजनों से दूरी बनाकर रहने की बात कह रही हैं।
वायरल वीडियो के मामले में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
