डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसो का अवैध चुनाव स्थगित
महानिदेशक ने दिये जांच के आदेश
लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला शाखा का दुबारा होने जा रहा है। चुनाव को वर्तमान नवनिर्वाचित अध्यक्ष की शिकायत पर महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डाॅ रतन पाल सिंह सुमन द्वारा पत्र और सलंनक अभिलेखों को देखते हुए दिनांक 11-1-25 को होने वाले चुनाव को तत्काल स्थागित करते हुए अपर निदेशक लखनऊ मंडल लखनऊ को उच्च स्तरीय जाॅच के आदेश दिये है।
तो वहीं वर्तमान कार्यकारिणी और सदस्यों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए इसे सत्य पर जीत बताया है। जिला मंत्री कपिल ने बताया की प्रदेश कार्यकारिणी की मनमानी और तानाशाही पर रोक लगाने पर पहला कदम है। जिले के सम्मानित सदस्यों के भावनाओं के अनुरूप ही महानिदेशक का स्थागन आदेश आया है। सभी में खुशी की लहर है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
