पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर स्वयं को भी किया घायल , भर्ती
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के थाना दोस्तपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संसारपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया। इसके बाद स्वयं को भी घायल कर लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना दोस्तपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संसारपुर में शुक्रवार बीती रात चन्द्रभान निषाद (32) ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया। उसके बाद स्वयं के गले पर वार करके घायल कर लिया।क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल दोस्तपुर पुलिस ने पहुंच कर घायलों को सीएचसी दोस्तपुर लाया गया है, जहां से जिला अस्पताल अंबेडकरनगर के लिए रेफर कर दिया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
