लखनऊ। शनिवार वजीरगंज इलाके में सुबह एक मकान में आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। जिससे दो कमरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार यादव ने बताया फायर स्टेशन चौक को सुबह 11 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां और हजरतगंज फायर स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर रवाना की गई। मौके पर पहुंची टीम ने देखा नबी उल्लाह रोड स्थित नई बस्ती रीवर बैंक कॉलोनी निवासी मोहम्मद शरीफ के घर की दूसरी मंजिल पर आग लगी है। आग कॉपी-किताब और जनरल स्टोर के सामान में तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फायर विभाग के अनुसार आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सकरी गलियों की वजह से हुई दिक्कत फायर टीम सूचना पर समय रहते पहुंच गई हालांकि सकरी गलियां होने की वजह से घटनास्थल पर पहुंचने में समय लग गया। कई पाइप जोड़कर राहत कार्य शुरू किया गया। इसके बाद 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह काबू पा लिया गया।
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।