महिला एवं बाल चिकित्सालय के जरिए रामपुरखास में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी बुनियादी मजबूती- मोना

लालगंज में विधायक ने करोड़ों की लागत से बने अस्पताल का किया लोकार्पण, ओपीडी सेवा हुई शुरू

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने बुधवार को स्वयं तथा सांसद प्रमोद तिवारी की ओर से लालगंज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजनान्तर्गत सात करोड़ सैंतालिस लाख की लागत से नव निर्मित महिला एवं बाल चिकित्सालय की क्षेत्रवासियों को सौगात सौंपी। पचास शैय्याओं के महिला एवं बाल चिकित्सालय में विधायक मोना की मौजूदगी में ओपीडी सेवा का भी शुभारंभ हुआ। स्वास्थ्य सेवा की आवश्यक सेवा की सौगात पाकर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं में खुशी भी देखी गयी। अस्पताल भवन के सामने आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि जिले में पचास बेड के इस पहले अस्पताल के संचालन से अब यहां प्रसव पूर्व जांच, परामर्श, महिलाओं के खून की जांच, नार्मल एवं सिजेरियन डिलेवरी सुविधा के साथ बच्चों के लिए एनआईसीयू व बेंटीलेटर एवं ब्लड बैंक की सुविधा मिल सकेगी। उन्होने कहा कि महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षा को लेकर यह अस्पताल स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि रामपुरखास में स्वास्थ्य सेवाओं को बुनियादी मजबूती प्रदान कर गरीब तथा संसाधनविहीन वर्ग को सहूलियत मिलती रहेगी। सांसद प्रमोद तिवारी ने भी अपने वर्चुअल संबोधन में पचास बेड के महिला बाल चिकित्सालय को क्रियाशील कराए जाने में विधायक मोना की सराहना की। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ट्रामा सेण्टर, ऑक्सीजन प्लांट और अब महिला एवं बाल चिकित्सालय के संचालन से लोगों की जीवनरेखा को सुरक्षित बनाए रखने में बेहतर मदद मिल सकेगी। इसके पहले विधायक मोना ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य अस्पताल भवन का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार गरिमा वर्मा व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 श्याम भार्गव व ईओ इन्द्र प्रताप ने भी स्वास्थ्य से जुडी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। अधीक्षक डा0 अरविन्द गुप्ता ने यहां संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारियां प्रदान की। विधायक पुत्र राघव मिश्र ने स्वागत भाषण में जन सहयोग का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी व संचालन अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ डा0 किरन सिंह व डा0 प्रीतिका श्रीवास्तव एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा0 ओमप्रकाश को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया। समारोह को संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा0 वकील अहमद, डॉ0 शिवमूर्ति शास्त्री, डॉ0 डीपी ओझा, डॉ0 राजकुमार पाण्डेय, डॉ0 ज्ञानेन्द्रनाथ त्रिपाठी, प्रकाशचंद्र मिश्र, देवी प्रसाद मिश्र, उदयशंकर दुबे, शत्रुघ्न शुक्ल ने संबोधित करते हुए उपलब्धि के लिए सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना को क्षेत्रीय लोगों की ओर से आभार जताया। वहीं विधायक मोना ने लालगंज कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई भी की। कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन सृजन अभियान की समीक्षा किया। बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन कर विधायक मोना ने लोकमंगल की प्रार्थना की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, विनय शुक्ल, पवन शुक्ल, कमला प्रसाद जायसवाल, सर्वेश त्रिपाठी, पप्पू तिवारी, सभासद सोनू शुक्ल, अनुराग पाण्डेय, दारा सिंह, शेरू खां, जावेद खान, धर्मपाल गौतम, दीपक मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, हरिश्चंद्र पाण्डेय, रामलोचन त्रिपाठी आदि रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई...
राष्ट्रीय 
गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार