महिला एवं बाल चिकित्सालय के जरिए रामपुरखास में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी बुनियादी मजबूती- मोना

लालगंज में विधायक ने करोड़ों की लागत से बने अस्पताल का किया लोकार्पण, ओपीडी सेवा हुई शुरू

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने बुधवार को स्वयं तथा सांसद प्रमोद तिवारी की ओर से लालगंज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजनान्तर्गत सात करोड़ सैंतालिस लाख की लागत से नव निर्मित महिला एवं बाल चिकित्सालय की क्षेत्रवासियों को सौगात सौंपी। पचास शैय्याओं के महिला एवं बाल चिकित्सालय में विधायक मोना की मौजूदगी में ओपीडी सेवा का भी शुभारंभ हुआ।

स्वास्थ्य सेवा की आवश्यक सेवा की सौगात पाकर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं में खुशी भी देखी गयी। अस्पताल भवन के सामने आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि जिले में पचास बेड के इस पहले अस्पताल के संचालन से अब यहां प्रसव पूर्व जांच, परामर्श, महिलाओं के खून की जांच, नार्मल एवं सिजेरियन डिलेवरी सुविधा के साथ बच्चों के लिए एनआईसीयू व बेंटीलेटर एवं ब्लड बैंक की सुविधा मिल सकेगी।

लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 को नोटिस ये खबर भी पढ़े : लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 को नोटिस

उन्होने कहा कि महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षा को लेकर यह अस्पताल स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि रामपुरखास में स्वास्थ्य सेवाओं को बुनियादी मजबूती प्रदान कर गरीब तथा संसाधनविहीन वर्ग को सहूलियत मिलती रहेगी। सांसद प्रमोद तिवारी ने भी अपने वर्चुअल संबोधन में पचास बेड के महिला बाल चिकित्सालय को क्रियाशील कराए जाने में विधायक मोना की सराहना की। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ट्रामा सेण्टर, ऑक्सीजन प्लांट और अब महिला एवं बाल चिकित्सालय के संचालन से लोगों की जीवनरेखा को सुरक्षित बनाए रखने में बेहतर मदद मिल सकेगी। इसके पहले विधायक मोना ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य अस्पताल भवन का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया।

विशिष्ट अतिथि तहसीलदार गरिमा वर्मा व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 श्याम भार्गव व ईओ इन्द्र प्रताप ने भी स्वास्थ्य से जुडी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। अधीक्षक डा0 अरविन्द गुप्ता ने यहां संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारियां प्रदान की। विधायक पुत्र राघव मिश्र ने स्वागत भाषण में जन सहयोग का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी व संचालन अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ डा0 किरन सिंह व डा0 प्रीतिका श्रीवास्तव एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा0 ओमप्रकाश को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित भी किया गया। समारोह को संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा0 वकील अहमद, डॉ0 शिवमूर्ति शास्त्री, डॉ0 डीपी ओझा, डॉ0 राजकुमार पाण्डेय, डॉ0 ज्ञानेन्द्रनाथ त्रिपाठी, प्रकाशचंद्र मिश्र, देवी प्रसाद मिश्र, उदयशंकर दुबे, शत्रुघ्न शुक्ल ने संबोधित करते हुए उपलब्धि के लिए सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना को क्षेत्रीय लोगों की ओर से आभार जताया। वहीं विधायक मोना ने लालगंज कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई भी की।

कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन सृजन अभियान की समीक्षा किया। बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन कर विधायक मोना ने लोकमंगल की प्रार्थना की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, विनय शुक्ल, पवन शुक्ल, कमला प्रसाद जायसवाल, सर्वेश त्रिपाठी, पप्पू तिवारी, सभासद सोनू शुक्ल, अनुराग पाण्डेय, दारा सिंह, शेरू खां, जावेद खान, धर्मपाल गौतम, दीपक मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, हरिश्चंद्र पाण्डेय, रामलोचन त्रिपाठी आदि रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

5 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी क्यों - रंजीत श्रीवास्तवबस्ती - आवास विकास कालोनी मे...
उत्तर प्रदेश 
रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

उत्तर प्रदेश

रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

5 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी क्यों - रंजीत श्रीवास्तवबस्ती - आवास विकास कालोनी मे...
उत्तर प्रदेश 
रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज