बदायूं: सड़क हादसे में हरदोई के युवक की मौत

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। शुक्रवार को उसावां थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। दिल्ली से लौट रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार मंशानगला गांव के पास अचानक काल का ग्रास बन गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कई बार पलट गई। इस मर्मस्पर्शी दुर्घटना में चालक की कार के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य साथी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से काम निपटाकर कुछ लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही कार उसावां के मंशानगला गांव के समीप पहुंची, तेज रफ्तार अर्टिगा अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चीख पुकार के बीच कार ने सड़क पर कई पलटियां खाईं और खाई में जा गिरी। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक चालक की सांसें थम चुकी थीं। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुश्ताक, पुत्र मुन्तियाज के रूप में हुई है, जो हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र स्थित आमतारा गांव का निवासी था। मुश्ताक के परिजनों ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में अर्टिगा लेकर दिल्ली गया था और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मुश्ताक की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव और परिवार में मातम छा गया है। पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह कार की अत्यधिक रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना लग रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी ये खबर भी पढ़े : कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई...
राष्ट्रीय 
गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार