नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर बना जनसेवा का बड़ा उदाहरण
डॉ. अंजु बरनवाल और डॉ. मनमोहन बरनवाल की अगुवाई में शिविर सफल, एक ही छत के नीचे जांच, परामर्श और सेवा—डॉक्टरों की टीम ने दिया स्वास्थ्य का भरोसा
गोरखपुर। शिवपुरी न्यू कॉलोनी, आजाद चौक स्थित एक्सेल आर्थो केयर एवं श्री हरि पैथालॉजी द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। सुबह से ही क्षेत्र के लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और दिनभर लगातार मरीज अपनी जांच कराने पहुंचते रहे। यह शिविर सिर्फ एक मेडिकल कैंप नहीं बल्कि लोगों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की एक सार्थक पहल बनकर सामने आया।
इस पूरे शिविर की सबसे खास बात रही डॉ. अंजु बरनवाल (एम.डी. पैथोलॉजी) और डॉ. मनमोहन कुमार बरनवाल (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ) की सक्रिय मौजूदगी। दोनों डॉक्टरों ने पूरे समय मरीजों को देखा, उनकी समस्याएं सुनीं और बेहद सरल तरीके से उन्हें समझाया। मरीजों ने भी खुलकर अपनी परेशानी बताई और डॉक्टरों से सीधा परामर्श पाकर संतुष्टि जताई।
शिविर में BMD (हड्डियों की जांच), यूरिक एसिड, शुगर और न्यूरोपैथी जैसी महत्वपूर्ण जांचें नि:शुल्क की गईं। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं में हड्डी और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्यादा उत्साह देखा गया। कई लोग ऐसे भी पहुंचे जो लंबे समय से दर्द या सुन्नपन की समस्या से परेशान थे लेकिन जांच नहीं करा पा रहे थे।
पैथोलॉजी सेक्शन का संचालन डॉ. अंजु बरनवाल के निर्देशन में किया गया, जिसमें स्वतंत्र कुमार, सूरज, निखिल, मनोज, युवराज, शोभा, कैफ, चंदू, अजय यादव, सुप्रिया और रेखा ने पूरी जिम्मेदारी के साथ काम किया। फार्मेसी में शिवम कुमार उपाध्याय और रोशन कुमार गुप्ता ने मरीजों को दवाएं और जरूरी सलाह दी। वहीं न्यूरोपैथी जांच की जिम्मेदारी संदीप जी ने संभाली और बीएमडी जांच सूर्य प्रकाश द्वारा की गई।
दिनभर चले इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपनी जांच कराई। कई मरीजों ने कहा कि ऐसे शिविर उनके लिए बहुत मददगार होते हैं, क्योंकि यहां बिना खर्च के अच्छी सुविधा मिल जाती है और डॉक्टर से सीधे बात करने का मौका भी मिलता है।
आयोजकों ने बताया कि आगे भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सही समय पर जांच और इलाज की सुविधा पहुंच सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
