विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निःशुल्क शिविर का आयोजन, 86 मरीजों का हुआ पंजीकरण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊविश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अल्लू नगर डिगुरिया में विज्ञान फाउंडेशन के यूथ इंगेजमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत पीयर लीडर फेलो और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर समुदाय के लोगों को बीमारियों की निशुल्क जांच, उपचार ,दवाएं एवं विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श कराना था ।
 
ealth

शिविर के दौरान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पूजा सिंह ने कहा कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बहुत से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, उन्होंने कहा की अल्लू नगर डिगुरिया  में आज विज्ञान फाउंडेशन द्वारा जो स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है इससे समुदाय के लोगों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। समन्वयक प्रीती मौर्या ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में कुल 86 मरीजों का पंजीकरण किया गया।
 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिनहट की तरफ से संचालित जन आरोग्य मंदिर अल्लू नगर डिगुरिया से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पूजा सिंह,आशा आरती रावत, रजनी तिवारी साथ ही एफपीए  इण्डिया की तरफ से डॉ आयशा (कंसल्टेंट), वर्तिका दुबे ( प्रोग्राम ऑफिसर), सुधांशु गुप्ता,पूजा मिश्रा (इंटर्न लखनऊ यूनिवर्सिटी), ,और विज्ञान फाउंडेशन के फेलो ( चांदनी, रोशनी, प्रांशु , शिफा, रोशनी गुप्ता, अश्विन, ज़ुलेखा, फातिमा, ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत