अयोध्या में आस्था का सैलाब: एकादशी पर पंचकोसी परिक्रमा में उमड़े लाखों श्रद्धालु

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अयोध्या। एकादशी के पावन अवसर पर अयोध्या में आयोजित पंचकोसी परिक्रमा में रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। आसपास के जिलों के साथ-साथ बिहार सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचे और परिक्रमा में शामिल होकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह पेयजल, चिकित्सा सुविधा और विश्राम की व्यवस्था की गई थी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती कर भीड़ को सुचारु रूप से नियंत्रित किया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा ये खबर भी पढ़े : सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा

गौरतलब है कि अयोध्या में 20 मार्च से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन चल रहा था, जिसका समापन एक दिन पूर्व हुआ। इस धार्मिक आयोजन में भी देशभर से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए थे। महायज्ञ के समापन के अगले ही दिन एकादशी पर आयोजित पंचकोसी परिक्रमा में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली।

परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ भगवान से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। पूरा अयोध्या नगरी भक्तिमय माहौल में डूबी नजर आई।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

- ई-ज्ञान सेतु पर उपलब्ध होंगे स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के सत्यापित ई-कंटेंट-10 डिजिटल स्टूडियो में तैयार हो रहे...
मध्य प्रदेश 
MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र का दुश्मन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र 

लखनऊ। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन,इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र...
उत्तर प्रदेश 
इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र