राष्ट्रीय खो-खो अंडर-14 प्रतियोगिता में खेलेंगे जिले के पांच खिलाड़ी

उपलब्धि के लिए बच्चे, शिक्षक दोनों प्रशंसा के पात्र - संजय शुक्ल

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - महाराष्ट्र में होने वाली 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो अंडर-14 प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो अंडर-14 का आयोजन आगामी दस से तेरह जनवरी के बीच कोल्हापुर, महाराष्ट्र में होगा। जिसमें बालक वर्ग प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कोठवा भरतपुर, ब्लॉक बहादुरपुर के छात्र राजकुमार, झिनकू लाल इंटर कॉलेज कलवारी के छात्र विवेक और राज गौर का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय निपनिया विकासखंड हरैया की छात्रा संध्या और प्रियांशी का चयन हुआ है। यह सभी बच्चे पिछले वर्षों में कई प्रतियोगिताओं में जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक खेले हैं और विजेता बने हैं। खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर सहायक शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि हम सभी के लिए यह हर्ष का विषय है। बच्चों ने जिस तरीके से मेहनत की है वह काबिले तारीफ है। कहा कि प्रशंसा के पात्र इन विद्यालयों के शिक्षक भी हैं जिन्होंने बच्चों को इस काबिल बनाया। जल्द ही शिक्षकों और बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार और खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्रैया विजय आनंद ने कहा कि बच्चे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ इन विद्यालयों के शिक्षकों का है जो दिन रात एक करके मेहनत कर रहे हैं। शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल करें।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस