ईदी के 1500 रुपये के विवाद में परिवार खत्म, मुजफ्फरनगर में चार की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजफ्फरनगर । यूपी के मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट में ईदी के पैसों को लेकर शुरू हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया। एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए। प्रारंभिक जांच में पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

सरवट की गली नंबर छह में मातम पसरा

बता दें​ कि इलाके के सरवट में ईदी के 1500 रुपये के लिए शुरू हुए विवाद में एक परिवार के चार लोगों की जान चली गई। पेंटर इरशाद (34) का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। उसकी पत्नी नोरीन (30) की लाश फर्श और बेटे आहिल (02) और एक माह की बेटी अक्शा के शव बेड पर पड़े मिले।मुजफ्फरनगर के सरवट की गली नंबर छह में मातम पसरा है। डेढ़ हजार रुपये की ईदी के विवाद में रिश्तों की माला के मोती बिखर गए। पेंटर इरशाद का पूरा परिवार मौत की नींद सो गया।

मोदी-याेगी के नेतृत्व में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा : नृत्य गोपाल दास ये खबर भी पढ़े : मोदी-याेगी के नेतृत्व में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा : नृत्य गोपाल दास

देर रात तक पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ

पड़ोसियों ने दिन में समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। देर रात तक पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद आवाज आनी बंद हो गई। सुबह दरवाजा नहीं खुला। परिवार, पड़ोसी और पुलिस भी हैरान रह गई। चार दिन पहले भोकरहेड़ी से आई पेंटर की बहन सोमवार को अपने घर चली गई थी। इसके बाद पति-पत्नी का विवाद और हंगामा होने लगा। पड़ोस के लोगों ने बताया कि बहन को ईदी देना इरशाद के लिए मुसीबत बन गया था। उसके ससुराल वालों ने आकर हंगामा किया और मारपीट की।मोहल्ले के लोगों ने उन्हें समझाया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। सोमवार देर रात इरशाद के घर से पति-पत्नी की आवाज आती रही। पड़ोसी इनाम बताते हैं कि सुबह लगभग तीन बजे के बाद आवाज आनी बंद हो गई। 

चंद मिनटों में सैकड़ों लोग एकत्र हो गए थे

दोपहर लगभग पौने बारह बजे तक न इरशाद बाहर नहीं निकला और न ही घर से आवाज आई तो उसका भाई नौशाद व अन्य पड़ोसी किसी तरह घर पहुंचे थे। चार बजे से दोपहर के बारह तक के बीच आठ घंटे के सन्नाटे के बाद इस परिवार के सदस्यों की मौत का मामला सामने आया तो क्षेत्र के लोग मौके की ओर दौड़े।चंद मिनटों में सैकड़ों लोग एकत्र हो गए थे। मृतका नौरीन की बहन अर्शी का कहना था कि उनकी बहन ने एक माह पहले ही बेटी को जन्म दिया था। उसकी बहन और जीजा के बीच 1500 रुपये ईदी के रूप में ननद को देने पर विवाद हुआ था। आरोप लगाया कि सोमवार को उनकी बहन के साथ मोहल्ले में मारपीट की गई थी।

 मंगलवार को भी उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया।बंद कमरे में पेंटर इरशाद के परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में अभी कई सवाल बाकी है। पेंटर की मौत फांसी के फंदे पर लटकने से हुई लेकिन उसकी पत्नी और बच्चों की मौत की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जहरीले पदार्थ से मौत हुई या फिर कोई दूसरी वजह रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चलने की संभावना है कि नौरीन और उसके बच्चों में से पहले किसकी जान गई। सवाल यह भी उठ रहा है कि कहीं ऐसा ती नहीं हुआ कि विवाद के कारण महिला ने बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया हो और इसके बाद खुद जान दे दी। परिवार की मौत के बाद इरशाद ने भी इसके बाद जान दी हो। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच चल रही है।

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गुत्थी सुलझेगी। मौके के हाल और शुरुआती जांच में लग रहा है कि पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पेंटर ने जान दी है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। डॉग स्कवायड टीम भी बुलाई गई। यहां पर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। असल में पेंटर की पत्नी ने अपनी ननद से पूछा कि ईदी के कितने रुपये मिले हैं। ननद ने 100 रुपये बता दिए। इसके बाद ननद के साथ आए भतीजे से पूछा तो 1700 रुपये बता दिए। इस बात को लेकर विवाद बढ़ा। परिवार का कहना है कि डेढ़ हजार रुपये दिए गए थे।इरशाद के दो बड़े भाई नौशाद और निसार हैं। 

इरशाद की शादी चार साल पहले हुई थी

इरशाद पेंटर का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसका बड़ा भाई निसार एटा में रहकर काम करता है। दूसरा भाई नौशाद उसके घर के बराबर में ही रहकर मजदूरी करता है। उसकी दो बहनें हैं। इरशाद की शादी लगभग चार साल पहले नई मंडी के सुभाष नगर में हुई थी।मृतक के भाई नौशाद ने तहरीर देकर कहा कि इरशाद की साली अर्शी, मनतशा, सास संजिदा व साले जुनैद ने सोमवार को घर आकर इरशाद के साथ मारपीट की। उसे बेइज्जत किया। जेल भिजवाने की धमकी दी। दो घंटे तक हंगामा किया गया। ससुराल वाले इरशाद का काफी दिनों से उत्पीड़न कर रहे थे। बात-बात पर तानाकशी करते थे।

विवाद के चलते परिवार ने की आत्महत्या 

मासरवट में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में गली में सैकड़ों लोग जमा हो गए। लोग पेंटर के घर में मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने लोगों को किसी तरह गली से हटाया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को परिवार में दो दिन से चल रहे विवाद की जानकारी भी दी।न-सम्मान समाप्त हो गया था। इसी के चलते इस परिवार ने आत्महत्या की है।मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन इलाके के सरवट में ईदी के 1500 रुपये के लिए शुरू हुए विवाद में एक परिवार के चार लोगों की जान चली गई। पेंटर इरशाद (34) का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। उसकी पत्नी नोरीन (30) की लाश फर्श और बेटे आहिल (02) और एक माह की बेटी अक्शा के शव बिस्तर पर पड़े मिले।

आशंका जहर दिये जाने की 

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार की हत्या कर पेंटर के आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है। बच्चों के मुंह से झाग निकला मिला है। आशंका है कि उन्हें जहर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह से स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, पेंटर के भाई ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने की तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि भोकरहेड़ी की रहने वाली शाहीन चार दिन पहले अपने भाई इरशाद एवं नौशाद से ईद मिलने के लिए आई थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई...
राष्ट्रीय 
गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार