दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आया फर्जी अभ्यर्थी और उसका सहयोगी गिरफ्तार

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - आज सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी तथा उसी क्रम मे केन्द्र अधीक्षक द्वारा प्राप्त सूचना पर सेंटर कोड 4426204 सेंट जेवियर्स हाई स्कूल पचपेडिया रोड बस्ती में ड्यूटीरत उ0नि0 अयुब खान द्वारा अयोध्या प्रसाद की जगह परीक्षा देने आये अजय यादव उपरोक्त  को दिनांक 05.01.2024 को समय करीब 04.25 बजे गिरफ्तार किया गया तथा प्राथमिक पूछताछ में सूचना सत्य पाए जाने पर तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 9/25 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340( 2),61( 2) व 6/10 उत्तर प्रदेश परीक्षा अधिनियम पंजीकृत कराते हुए अभियुक्त अजय यादव पुत्र संतोष कुमार निवासी दतावली थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद को हिरासत पुलिस में लिया गया | दूसरा अभियुक्त अमित यादव दिनांक 06.01.2025  को समय 06.24 बजे रोडवेज बस स्टेण्ड के पास रैन बसेरा से गिरफ्तार किया गया तथा परीक्षा दूसरे के स्थान पर देने के एवज मे लिये गये 55000 रु0 अमित यादव के पास से बरामद हुआ । अन्य दो अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में टीमे लगाई गयी है तथा जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।
उपरोक्त घटना मे अन्य अभियुक्तगण की संलिप्ता के सम्बन्ध मे कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान पता चला की अजय यादव पुत्र संतोष कुमार यादव निवासी दतावली थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद का रहने वाला है जो कि पैसो की लालच मे अपने रिस्तेदार अकित यादव तथा एक अन्य व्यक्ति पन्नेलाल यादव निवासी अम्बेडकरनगर के सहयोग से पन्नेलाल के भतीजे अयोध्या प्रसाद की जगह पर परीक्षा मे सामिल हुआ। इनके मध्य लगभग 08 लाख रूपये मे इस परीक्षा को पास कराने की बात तय हुयी थी सभी अभियुक्तगणो ने अक्टूबर में षणयंत्र के तहत प्रवेश फार्म भरते समय ही फार्म पर अयोध्या प्रसाद की फोटो की जगह अजय यादव का फोटो लगा दिया तथा हस्ताक्षर भी अजय यादव से अयोध्या प्रसाद के नाम का करवाकर फार्म भरवा दिया गया । मौके पर पन्नेलाल यादव द्वारा फार्म भरने के दौरान अमित यादव के जरिये 1 लाख रुपया अजय यादव को विभिन्न माध्यमो से दिलवाया गया, जिसमें अजय यादव ने अपने कर्जदारो के खाते में अमित यादव से पैसे मंगवाये फिर दिसम्बर में बस्ती परीक्षा सेन्टर पड़ गया तब पुनः अयोध्या प्रसाद ने पन्ने लाल के माध्यम से 1 लाख 5 हजार रुपये 55 हजार तथा 50 हजार के रुप मे अमित यादव के खाते में डलवाये तथा पन्नेलाल ने अमित व अजय यादव का टिकट टुन्डला से बस्ती तक कराने का खर्चा भी दिया अमित यादव ने परीक्षा के ठीक एक दिन पहले 50 हजार रुपये पुनः कैस अजय यादव को दिया तथा बाकी का पैसा परीक्षा के बाद देने को बताया अजय यादव 55 हजार रुपया लेकर बस्ती परीक्षा देने चला आया परीक्षा सेन्टर पर सतर्कता व के0 वाई0 सी0 वैरिफिकेशन में अजय यादव के फोटो मिस मैच होने के कारण सेन्टर पर अजय यादव पकड़ा गया तथा उसके बाद पुलिस ने अमित यादव को रोडवेज के पास से 55 हजार रुपये जो अजय ने अमित को रखने के लिए दिया था विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय अभियुक्तगणो को रिमांड हेतु भेजा गया । 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

- ई-ज्ञान सेतु पर उपलब्ध होंगे स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के सत्यापित ई-कंटेंट-10 डिजिटल स्टूडियो में तैयार हो रहे...
मध्य प्रदेश 
MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र का दुश्मन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र 

लखनऊ। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन,इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र...
उत्तर प्रदेश 
इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र