जमीन बंटवारे के विवाद में सगे बेटों ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या, शव खेत में छिपाकर फरार

दूसरी पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज की तैयारी, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

Screenshot_20260328_235204_ChatGPT

कौशाम्बी । जिले के थाना महेवा घाट क्षेत्र के ग्राम अजरौली में जमीन बंटवारे को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 60 वर्षीय नथन सरोज की उनके ही सगे बेटों ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बेटे शव को खेत में छिपाकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार नथन सरोज ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी कलूटिया से उनके दो बेटे झुरई और लवलेश हैं, जबकि दूसरी पत्नी सावित्री से एक बेटा राहुल है। बताया जा रहा है कि पहली पत्नी के दोनों बेटे झुरई और लवलेश अपने पिता की जमीन में सौतेले भाई राहुल को हिस्सा देने के विरोध में थे। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था।शनिवार को इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया और झुरई व लवलेश ने मिलकर अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद दोनों आरोपी बेटे शव को खेत में छिपाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है।दूसरी पत्नी सावित्री ने थाना महेवा घाट में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत ये खबर भी पढ़े : बारिश के बीच कच्ची छत ढही, मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार