डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर अंतिम प्रकाशन की दी जानकारी
फर्रुखाबाद । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित आलेख्य प्रकाषित निर्वाचक नामावलियों के वितरण के सम्बन्ध में .कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आहूत बैठक का कार्यवृत्त।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों के वितरण के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आज दिनांक 10.04.2026 को आहूत की गयी। जिसमें निम्नांकित अधिकारियों/राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया:-
आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिला निर्वाचन अधिकारी, फर्रूखाबाद।
अरूण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, फर्रूखाबाद।
मुकेश गुप्ता, जिला संयोजक चुनाव प्रबन्धन, भारतीय जनता पार्टी।
सुभाष चन्द्र शाक्य, एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी।
रामरतन गौतम, पूर्व जिलाप्रभारी, बहुजन समाज पार्टी।
अचल प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, आम आदमी पार्टी।
बलवीर सिंह जिला संयोजक कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया माक्र्ससिस्ट।
चित्रांश शुक्ला विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर अपना दल (सोनेलाल)
सर्वप्रथम सर्वप्रथम जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्जीय राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/मन्त्री/प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित आलेख्य प्रकाषित निर्वाचक नामावलियों के का वितरण किया गया साथ ही अवगत कराया गया कि अन्तिम प्रकाशन के उपरान्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रगाढ़ पुनरीक्षण में आज दिनांक 10.04.2026 तक निम्न विवरण के अनुसार निर्वाचक नामावलियो में
मतदाता विधमान हैः-
मतदाता
विधान सभा की संख्या व नाम पुरूष महिला अन्य योग
192 कायमगंज 193194 154771 2 347967
193 अमृतपुर 150771 116448 4 267223
194 फर्रूखाबाद 150915 127849 12 278776
195 भोजपुर 155608 125328 3 280939
योग 650488 524396 21 1174905
जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अन्तिम प्रकाशन दिवस दिनांक 10.04.2026 को प्रकाशित होने वाले वाली अन्तिम मतदाता सूची का अवलोकन उक्त स्थलों पर कर सकते हैं। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आलेख्य प्रकाषन दिनांक 06-01-2026 को निर्वाचक नामावली में जनपद का जेण्डर रेषियों 799 था, जिस पर आयोग के निर्देषों के अनुसार पात्र महिला पंजीकरण के उपरान्त दिनांक 10-04-2026 को जेण्डर रेषियों अब बढकर 806 हो गया है। जेण्डर रेषियों मे 7 अंकों की बढोत्तरी हुयी है।
आलेख्य प्रकाषन में दिनांक 06-01-2026 को निर्वाचक नामावली में जनपद का ई0पी0 रेषियों 47.20 था जो दिनांक 10-04-2026 को बढकर 50.09 हो गया इस प्रकार 2.89 प्रतिषन की बढोत्तरी हुयी है।
आलेख्य प्रकाषन दिनांक 06.01.2026 को निर्वाचक नामावली में 18-19 आयुवर्ग के 2939 मतदाता दर्ज थे जो जनपद की अनुमानित 18$ जनसंख्या के सापेक्ष 0.21 प्रतिषत था जिस पर आयोग के निर्देषों के अनुरूप कालेजों, विद्यालयों मे विषेश कैम्प लगाकर तथा मोटोवेसन करके पात्र 18-19 आयुवर्ग के मतदाताओं के पंजीकरण किया गया जिस कारण 18-19 आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या वढकर दिनांक 10-03-2026 को 14056 हो गयी है इस प्रकार 0.78 प्रतिषत की वृद्धि हुयी है। इस प्रकार विषेश प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 में मतदाता सूची को त्रुटिरहित समावेषी एवं अद्यतन करने का कार्य किय गया।अन्त में जिला निर्वाचन द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्जीय दलों के अध्यक्ष/सचिव/मन्त्री/प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए बैठक समापन की घोषणा की गयी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
