डीएम ने ग्राम भदौसी में गेहूॅ की क्राप कटिंग कराकर परखी फसल की उत्पादकता

डीएम ने स्वयं खेत में जाकर काटी गेहूं की फसल, किसानों को दी महत्वपूर्ण सलाह

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज तहसील सदर के ब्लाक सण्ड़वा चन्द्रिका अन्तर्गत ग्राम पंचायत भदौसी में कृषक हौसला प्रसाद के गेहूॅ की फसल के उत्पादन व उत्पादकता को जानने को लेकर क्रॉप कटिंग करायी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषक के खेत मेंं पहुॅचकर स्वयं धान की कटाई भी की। यह क्रॉप कटिंग प्रयोग भारत सरकार द्वारा विकसित सी0सी0ई0 एग्री ऐप के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित हो सके।

रैंडम नंबर के आधार पर 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुज की फसल कटाई प्रयोग सफलतापूर्वक जिलाधिकारी के समक्ष संपन्न की गई, इस प्रयोग में 20.550 किलोग्राम उपज प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर 47.47 कुंतल प्रति हेक्टेयर गेहूॅ की उत्पादकता प्राप्त हुई। क्रॉप कटिंग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा किसानों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन ये खबर भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

उन्होंने जनपद के किसानों से अपील की कि वे अपनी गेहूॅ की फसल सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचें ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। उन्होने यह भी कहा कि किसान भाई पराली न जलाएं और अपने नजदीक की गौशाला में पशुओ के लिये चारे का दान करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी मयंक बाजपेई, तहसीलदार अनिल कुमार, फसल बीमा कम्पनी के जनपद समन्वयक अभिज्ञान सिंह, योगेश सिंह व लेखपाल व कानूनगो उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

- ई-ज्ञान सेतु पर उपलब्ध होंगे स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के सत्यापित ई-कंटेंट-10 डिजिटल स्टूडियो में तैयार हो रहे...
मध्य प्रदेश 
MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र का दुश्मन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र 

लखनऊ। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन,इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र...
उत्तर प्रदेश 
इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र