महानिदेशालय ने जारी किया दो दिवसीय विशेष अवकाश का आदेश
— लखनऊ में जुटेगा फार्मासिस्टों का महाकुंभ
लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के आगामी प्रांतीय अधिवेशन और निर्वाचन को लेकर महानिदेशालय ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अधिवेशन में प्रदेश भर के फार्मासिस्टों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए द्वारा 10 और 11 अप्रैल का दो दिवसीय 'विशेष अवकाश' आधिकारिक रूप से स्वीकृत कर दिया गया है। ये जानकारी राजीव कनौजिया,जिला मंत्री,अधिकारी एसोसिएशन ने दी। मंत्री राजीव कनौजिया ने महानिदेशालय द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए बताया कि इस आदेश के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत फार्मासिस्टों एवं चीफ फार्मासिस्टों को अधिवेशन में प्रतिभाग करने के लिए 10 और 11 अप्रैल का विशेष अवकाश प्रदान किया गया है। इस आदेश के बाद संगठन के सदस्यों में भारी उत्साह है। जिला मंत्री राजीव कनौजिया ने कहा "यह अधिवेशन हमारे संवर्ग की एकता और अधिकारों की रक्षा के लिए एक निर्णायक मंच साबित होगा। महानिदेशालय द्वारा विशेष अवकाश की स्वीकृति ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि प्रदेश के कोने-कोने से हमारे साथी निर्बाध रूप से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बन सकेंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
