वृंदावन पहुंचीं डिंपल यादव, बांकेबिहारी मंदिर में पूजा, नाव हादसे पर जताया दुख
मथुरा । वृंदावन में सांसद डिंपल यादव ने Vrindavan स्थित Banke Bihari Temple में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने विधि-विधान से पूजन कराया।
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में डिंपल यादव ने हाल ही में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ वृंदावन आते हैं, लेकिन उनके साथ इस तरह की घटना होना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने सरकार से मांग की कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए जाएं और नावों में ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षा इंतजामों की कमी चिंताजनक है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने जरूरी हैं।
इस मौके पर सपा नेता अशोक कुमार और अंकित वार्ष्णेय समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
