भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने दिलीप पाण्डेयः कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे दिलीप पाण्डेय को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता है।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विशेष रूप से पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए  दिलीप पाण्डेय  ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि वे उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को और मजबूत करेंगे तथा आने वाले चुनावों में भाजपा को बड़ी सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।दिलीप पाण्डेय को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर गोपेश्वर त्रिपाठी, रामानन्द नन्हें, अशोक उपाध्याय, हरिशंकर पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, रामभद्र शुक्ल, सतीश पाण्डेय, सुनील चौधरी, तारक जायसवाल, सतीश सोनकर, रिकूं पाठक, के साथ ही भाजपा के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि निश्चित रूप से वे दायित्वों पर खरा उतरेंगे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार