बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर भीड़ में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, अफरा-तफरी का माहौल
मथुरा ।श्री बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ के दबाव और घुटन के कारण श्रद्धालु सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए उसे संभाला और पानी पिलाकर होश में लाने का प्रयास किया। इसी दौरान श्रद्धालु के मुंह से खून निकलने लगा, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर उसे तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसकी हालत की जांच कर रहे हैं। फिलहाल उसकी स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि इन दिनों वृंदावन में स्थित मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसके चलते मंदिर परिसर और आसपास के बाजारों में अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है। भीड़ के कारण कई बार श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की और घुटन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन के लिए यह स्थिति चुनौती बनती जा रही है और भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
