उप वन महानिरीक्षक को  दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

उप वन महानिरीक्षक को  दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर अलीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा "भूमि पुनर्स्थापन,  मरुस्थलीकरण" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि हरित जीवन और हरित शैली को अपनाकर हम सभी को पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लगातार पेड़ काटने और जंगल खत्म होने के कारण आज 45 डिग्री से 55 डिग्री तक का तापमान सामान्य हो गया है।पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन कार्यालय के क्षेत्रीय डीडीजी विवेक सक्सेना ने बच्चों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूरी कोशिश करनी चाहिए कि दैनिक कार्यों में हम पर्यावरण को नष्ट होने से बचाए। श्री सक्सेना ने कहा कि जमीन से खनिज, धातु का खनन करने के बाद उसके पुनर्स्थापन के बारे में भी हमें सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा की आजकल सड़क पर हॉर्न बजाना एक फैशन हो गया है ये भी एक तरह का दूषण है। उप वन महानिरीक्षक प्राची गंगवार ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

WhatsApp Image 2024-06-05 at 5.59.17 PM

उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जगरूक करने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया।यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। पहले वर्ग में क्लास 1 से 2 तक, दूसरे वर्ग में क्लास 3 से 5 तक और तीसरे वर्ग में तीसरे वर्ग में क्लास 6 वर्ग से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया। इसके साथ ही केन्द्रीय भवन अलीगंज परिसर से रैली निकाली गई। इसके बाद पर्यावरण पर व्याख्यान कार्यालय परिसर में हुआ। इसी समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

अहमदाबाद में 4 वर्ष का बालक एचएमपीवी पॉजिटिव, राज्य में कुल 6 केस अहमदाबाद में 4 वर्ष का बालक एचएमपीवी पॉजिटिव, राज्य में कुल 6 केस
अहमदाबाद। अहमदाबाद में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। शहर के कृष्णनगर क्षेत्र के 4 वर्षीय...
फ्रिज में शाट होने से घर में लगी आग, पांच साल की बच्ची फंसी
कसबा के विशेष सर्वेक्षण अमीन रजनीश कुमार एवं विशाल गुप्ता पर डीएम ने दिए करवाई के आदेश
 एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी घटक दलों के नेताओं ने भरी हुंकार
मंत्री नरेंद्र कश्यप का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना सुनिश्चित करें : डीएम 
पुलिस की गाड़ी घेरकर गोलीबारी, दो पुलिसकर्मी घायल