कुकिंग प्रतियोगिता 9 जून को

कुकिंग प्रतियोगिता 9 जून को

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल की महिला विंग की अध्यक्ष एवं कुकिंग प्रतियोगिता की आयोजक निहारिका सिंह ने बताया कि चांसलर क्लब आशियाना में रविवार को प्रात: दस बजे से कुकिंग प्रतियोगिता कराई जायेगी। इस प्रतियोगिता में शहर की महिलाएं विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाएंगी।  

प्रतियोगिता में अलग-अलग प्रदेशों के व्यंजन जैसे पंजाबी,गुजराती सिंधी, साउथ इंडियन पहाड़ी वेज व्यंजन बनाया जाएगा। जज के रूप में शेफ अलका सिंह तोमर, शेफ आशुतोष सिंह बने व्यंजनों को चखने के बाद प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय तृतीय विजेता घोषित करेंगे।

आयोजक डॉ. नित्या वर्मा ने बताया कि विजयी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी व प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया की यह प्रतियोगिता महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित की गयी है। ऐसी प्रतियोगिताओं से महिलाओं के अंदर मनोबल बढ़ता है घर से निकल कर अपनी प्रतिभा दिखाती है शहर में इस तरीके की प्रतियोगिताएं समय समय पर होनी चाहिए।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां